अजब-गजबमनोरंजन

Parveen Babi की 80 फीसदी प्रॉपर्टी गरीबों के नाम 

parveen-babi-12616New Delhi : Bollywood की Senior Actress Parveen Babi की प्रॉपर्टी से जुड़ी वसीयत पर आखिरकार कानून ने मोहर लगा दी है। इसके मुताबिक इस संपत्ति का 70 फीसदी हिस्सा गरीबों के विकास पर खर्च होगा।

वहीं इस प्रॉपर्टी का 10 प्रतिशत हिस्सा ईसाई गरीबों को मिलेगा। बाकी का बचा 20 फीसदी भाग दिवंगत एक्ट्रेस के बुजुर्ग मामा मुराद खान बाबी (82) को बतौर सर्विस चार्ज दिया जाएगा।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस की इच्छा के अनुसार प्रॉपर्टी के बंटवारे का फैसला किया है। यह फैसला एक्ट्रेस की मौत के 11 साल बाद आया है। वसीयत को लेकर पहले से ही विवाद था। हाईकोर्ट के जस्टिस जी.एस. पटेल ने 14 अक्टूबर को यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस आदेश पर अमल के लिए 23 दिसंबर तक का समय दिया है।
फिल्मी गलियारों में परवीन बॉबी हमेशा से सुर्खियों में रही। साल 2005 में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद परवीन के परिवार के 3 सदस्यों ने वसीयत की सत्यता को चुनौती दी थी। परवीन बॉबी की प्रॉपर्टी जूनागढ़ (गुजरात) और मुंबई में हैं। जूहू समुद्र तट क्षेत्र में रिवेरा अपार्टमेंट में 2300 वर्गफीट का फ्लैट है। जूनागढ़ हवेली के अलावा ज्वैलरी और 20 लाख रुपए की बैंक एफडी।
 

Related Articles

Back to top button