पंजाब

पंजाब के लोगों पर भारी पड़ेंगे अगले 5 दिन, जारी हुआ Alert, जानें क्यों…

पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आई है। दरअसल, आगामी 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में ‘लू’ चलने की आशंका है और इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली पर पड़ने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आई.एम.डी.) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इसके अलावा 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में भी गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम कार्यालय ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया जिसमें बच्चों, बुजुर्गों और प्रानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों एवं गरीबी में रहने वाले लोगों के लिए ‘स्वास्थ्य संबंधित चिंता’ पर जोर दिया गया। चेतावनी में कहा गया है कि लंबे समय तक धूप में रहने वाले या भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की आशंका है। आई.एम.डी. ने कहा, ’17-20 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और 18-20 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में प्रचंड लू चलने के आसार हैं।’ राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार तक तापमान 45 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच सकता है।

इन राज्यों के लिए पैलो अलर्ट’
पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए ‘यैलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम कार्यालय नेइससे पहले मई में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में ‘लू’ चलने के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान जताया था।

Related Articles

Back to top button