उत्तराखंड

उत्तराखंड के लोग संकल्प दिवस के रूप में मना रहे अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जन्मदिन

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। सीएम धामी आज 47 साल पूरे करके 48वें साल में प्रवेश कर गए हैं। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य में कई कार्यक्रम हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सहित देश भर के लोगों ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लोकसभा स्पीकर समेत कई नेताओं ने पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा- “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई। वह उत्तराखंड को बदलने और राज्य के लोगों को सशक्त बनाने के कई प्रयासों में सबसे आगे हैं। वह लोगों की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।”

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पावन देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई. बाबा केदारनाथ की कृपा आप पर बनी रहे।’

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनको बधाई देते हुए ट्ववीट किया- देवभूमि उत्तराखंड के लोकप्रिय व यशस्वी मुख्यमंत्री मा. श्री पुष्कर सिंह धामी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी सीएम धामी को बधाई देते हुए लिखा- “देवभूमि” उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके यशस्वी जीवन की कामना है। आपके युवा नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के सोपान तय करे व देश के उन्नति में सहभागी बने, ऐसी आशा है।

पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ की

पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज अपने जन्मदिन की शुरुआत टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की है। हमारे आराध्य देव भगवान भोलेनाथ सभी प्रदेशवासियों की मंगल कामनाओं को पूर्ण करें व प्रदेश को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना आशीर्वाद बना कर रखें।

सीएम धामी ने किया संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। वही प्रदेश भर में बीजेपी कार्यकर्ता से लेकर हर वर्ग अलग अलग तरह से उनका जन्म दिवस मना रहा है सोशल मीडिया में धामी जन्म दिवस को लेकर #HBDPushkarSinghDhami हैश टैग ट्रेंडिंग चल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

धामी सरकार की उपलब्धियां:

सरकार समान नागरिक कानून की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। अपने संकल्प पत्र के अनुसार वर्ष में तीन गैस सिलिंडर देने के लिए 55 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। सफाई मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन को भी बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया है। अब परिवार में पति-पत्नी दोनों को इसका लाभ मिलेगा। भविष्य की योजनाएं: उत्तराखंड राज्य को 25वें वर्ष पर योग, संस्कृति, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना। सभी सरकारी विभागों को अगले 10 वर्षो के विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करने का निर्देश।

मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने की योजना। पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर काम हो रहा है. ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है।

पुष्कर सिंह धामी के बारे में कुछ बातें

पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 में पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी के तहसील डीडी हाट में जन्म हुआ। पुष्कर धामी ने स्नातकोत्तर तक पढ़ाई की है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह इस सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए थे। 2012 और 2017 का चुनाव उन्होंने जीता है. बेरोजगारी के साथ ही विकास के मुद्दों को लेकर वह प्रखर रहे हैं।

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनें धामी

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई 2021 को शपथ ले ली। इसके साथ ही 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा सीएम बन गए। राजभवन में पूरे समारोह के बीच राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button