टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

जल्द ही कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को ऑफर किया कच्चे तेल में इतना बड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली. अब देश (India) में इतनी महंगाई के बाद भारत के लिए बड़ी ही राहत की खबर है। जी हाँ, कच्चे तेल (Crude) के दामों में गिरावट देखि गई है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (russia ukraine war) को खत्म करने के प्रयासों के चलते अब ब्रेट क्रूड 105 डॉलर/बैरल के नीचे चल गया है।यह खबर भारत के लिए राहत की बात है जो अपने 80 % कच्चे तेल के खपत के लिए आयात पर ही निर्भर है। जिसके चलते अब रूस ने भारत को सस्ता तेल देने का ऑफर किया है ।

दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत और सीजफायर की उम्मीदों के चलते कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है। हालाँकि रूस के तेल का कोई भी विकल्प नहीं है। वहीं रूस यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा तो भी यूरोप रूस से कच्चा तेल खऱीदना बंद नहीं कर सकता। ऐसे में युद्ध जारी भी रहा तो भी रूस से सप्लाई बाधित नहीं होगी इसलिए भी कच्चे तेल के दामों में भारी नरमी आई है। यह भी पता हो कि यूरोप अपने 40 फीसदी कच्चे तेल और गैस के लिए रूस पर निर्भर है।

ऐसे में अब रूस ने भारत को भी सस्ते दामों पर कच्चा तेल बेचने का ऑफर दिया है। रूस ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के मुकाबले भारत को 35 डॉलर प्रति बैरल के डिस्काउंट पर कच्चा तेल बेचने का ऑफर भारत को दिया है। इधर अब रूस के इस ऑफर पर मोदी सरकार भी पूरी गंभीरता से विचार कर रही है। जाहिर है इसका बड़ा फायदा भारत के उपभोक्ताओं को मिलेगा जो हर रोज पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से खासे परेशान है।

गौरतलब है कि आज भारत में नया वित्त वर्ष और अप्रैल के पहले दिन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने LPG गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दामों में फिर से बड़ी बढ़ोतरी की है। आज यानी शुक्रवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 250 रुपए का बड़ा इजाफा हुआ है। इसके साथ ही अब 19 KG के इस सिलेंडर की कीमत अब 2553 रूपए होगी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों मे फिर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button