उत्तर प्रदेशराज्य

संभल में सड़क किनारे बैठे लोगों को पिकअप ने कुचला, 4 की मौत…पांच घायल

संभल: उत्तर प्रदेश में संभल जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर रजपुरा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक पिकअप वैन ने कुचल दिया। जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुबह करीब छह बजे थाना रजपुरा क्षेत्र में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे तभी गवा की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरन सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई और निरंजन पुत्र पन्नालाल (30), जमुना सिंह पुत्र भायसिंह (60), गंगाप्रसाद पुत्र भायसिंह (55), ओमप्रकाश पुत्र अशर्फ़ी तथा अवदेस पुत्र निरंजन घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

पहाडों और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और केन, बेतवा तथा चंबल नदियों का पानी यहां पहुंचने से तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे खतरे के निशान की ओर बढ़ चला है। दोनों नदियां खतरे के निशान से करीब एक मीटर दूरी पर बह रही हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दोनों नदियों को जलस्तर फाफामऊ में गंगा 2.58 मीटर, छतनाग में 1.36 मीटर और नैनी में यमुना 86 सेंटीमीटर बढ़ गई हैं। शनिवार की दोपहर 12 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.30 दर्ज किया गया था, छतनाग में 81.73 मीटर और नैनी में यमुना 82.85 जलस्तर रिकार्ड किया गया था।

Related Articles

Back to top button