जीवनशैली

घर में लगाएं ये 3 पौधे, दूर-दूर तक नहीं दिखाई देंगे मच्छर

आज के वर्तमान समय में मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। इन मच्छरों के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां भी जन्म ले रही हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इन मच्छरों से सावधान करना चाहिए। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे पौधे के बारे जो पौधे अगर आप अपने घर में लगाते हैं तो इससे मच्छर दूर-दूर तक दिखाई नहीं देगा और आपका घर साफ़ और फ्रेश रहेगा । तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

लैवेंडर के फूल, अगर आप अपने घर से मच्छर को भगाना चाहते हैं तो आप लैवेंडर के फूल अपने घर में लगाएं। इसकी खुशबू मच्छरों के श्वसन क्रिया को प्रभावित करती हैं। जिसके कारण सारे मच्छर घर से भाग जाते हैं। इस फूल की खुशबू भी बहुत अच्छी होती हैं। आप गमले में लगा सकते हैं। इससे आपके घर का वातावरण भी साफ और फ्रेश रहेगा और मच्छर दूर-दूर तक दिखाई नहीं देगा।

गेंदे का पौधा, मच्छरों को भगाने के लिए आप अपने घर में गेंदे का पौधा लगाएं। इसकी खुशबू इंसानो को जितना पसंद आती हैं मच्छर इसे उतना ही नापसंद करते हैं। इससे घर में लगाने से घर के मच्छर दूर-दूर तक दिखाई नहीं देंगे और आपका घर साफ़ और बीमारियों से मुक्त रहेगा। इसलिए आप अपने घर में ये पौधा जरूर लगाएं।

तुलसी का पौधा, तुलसी का पौधा घर के वातावरण को शुद्ध करने तथा वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने का काम करता हैं। इससे घर का वातावरण साफ और फ्रेश रहता हैं तथा मच्छर दूर-दूर तक दिखाई नहीं देते हैं। अगर आप घर के बाहर, दरवाजे के पास खिड़की पर इस तुलसी के पौधे को लगाते हैं तो इससे मच्छर आपके घर में प्रवेश नहीं करेंगे और आपका घर मच्छरों से मुक्त रहेगा। इससे आपके घर का हवा भी अच्छा रहेगा।

Related Articles

Back to top button