राजनीति

PM मोदी का बर्थडे इस खास अंदाज से मनाएगी BJP

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर वे गुजरात में होंगे और अपनी मां से सबसे पहले आशीर्वाद लेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम के जन्मदिन पर एडवाइजरी जारी की है। शाह ने भाजपा महासचिव अरुण सिंह को निर्देश दिया है कि पीएम के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाए। इस पर अरुण ने एक सर्कुलर की कॉपी सांसदों, विधायकों और देशभर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेज दी है।

PM मोदी का बर्थडे इस खास अंदाज से मनाएगी BJP

पार्टी ने नेताओं को दिए ये निर्देश
-नेताओं को सर्कुलर में 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन पर अपने-अपने इलाके में सार्वजनिक स्थलों की सफाई, मेडिकल कैंप का आयोजन और वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

-केंद्र सरकार के सभी मंत्री भी देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ जनता के बीच मनाएंगे।

सरदार सरोवर बांध का करेंगे उद्घाटन
मोदी अपने जन्मदिन पर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वशुंधरा राजे सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button