फीचर्डराष्ट्रीय

PM मोदी ने दिए VVIP फोन टैपिंग मामले की जांच के आदेश

download (22)नई दिल्ली: एस्सार ग्रुप से जुड़े फोन टैपिंग मामले में केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्रालय को इस मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। 2001-2006 के बीच एस्सार ग्रुप पर टैपिंग का आरोप है।

2001-2006 के बीच एस्सार ग्रुप ने रिलायंस इंडस्टीज़ के कई बड़े अधिकारियों, सरकारी महकमे के अधिकारियों और मंत्रियों के फ़ोन टैप किए थे। रिपोर्ट के मुताबिक़ दिल्ली के वकील सुरेन उप्पल ने इस मामले को लेकर पीएमओ में शिकायत की थी। इसमें उन्होंने एस्सार ग्रुप के पूर्व कर्मचारी अल बासित ख़ान पर फोन टैपिंग करवाने का आरोप लगाया था जिसके बाद पीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।

एस्सार ग्रुप ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्री की ओर से इस रिपोर्ट पर हैरानी जताई गई है।

Related Articles

Back to top button