अन्तर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडटॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलखनऊवीडियो

UN की 75वीं सालगिरह पर पीएम मोदी का संबोधन, कहा-कोरोना से जंग के लिए जनआंदोलन बनाया

सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने के बाद पहला संबोधन

नई दिल्ली, 16 जुलाई, दस्तक (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की 75वीं सालगिरह पर न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।  यूएन (सुरक्षा परिषद) का अस्थायी सदस्य बनने के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन था। संयुक्त राष्ट्र के अपने वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सबको भोजन के लिए हम खाद्य सुरक्षा लेकर आए। हमारे खाद्य सुरक्षा योजना से 830 मिलियन नागरिकों को लाभ मिला है। पीएम आवास योजना के जरिए 2022 तक हर भारतीय के सिर के ऊपर अपनी क्षत होगी जब भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा।

हम एजेंडा 2030 को पूरा करने के लिए प्रयासरतपीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने गरीबों के लिए घर बनाए। हमने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना चलाई। पांच साल में हमने 38 मिलियन कार्बन उत्सर्जन कम किया। सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अभियान चलाया। हम सभी प्राकृतिक आपदाओं से लड़े। हमने सार्क कोविड इमरजेंसी फंड बनाया। कोरोना से लड़ाई को हमने जन आंदोलन बनाया। अर्थव्यवस्था को वापस ट्रैक पर लाने के लिए पैकेज लाए। हमने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया। पीएम मोदी ने कहा, “हम एजेंडा 2030 को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। हम विकासशील देशों की मदद कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास।”

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (यूएनईएससी) के सत्र के एक वार्षिक उच्चस्तरीय सेगमेंट में पीएम मोदी का संबोधन हुआ। वह नॉर्वे के प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ समापन सत्र में बो रहे थे। पीएम मोदी ने इससे पहले पिछले साल सितंबर में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने तब अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी।

क्या है संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई थी।

Related Articles

Back to top button