अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में फिर राजनीतिक संकट: गिर सकती है पीएम ट्रस की सरकार, सुनक पर लगा सट्टेबाजों का दांव

लंदन। ब्रिटेन (Britain) में एक बार फिर राजनीतिक संकट मंडराने लगा है और मौजूदा प्रधानमंत्री लिज ट्रस (Prime Minister Liz Truss) की कुर्सी खतरे में दिखाई देने लगी है। ब्रिटिश सांसद डाउनिंग स्ट्रीट (British MP Downing Street) की चेतावनी के बावजूद इस सप्ताह उन्हें हटाने की कोशिश हो सकती है। डेली मेल के अनुसार कंजरवेटिव पार्टी के 100 से अधिक सांसद ट्रस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कंजरवेटिव पार्टी (conservative party) की समिति के प्रमुख ग्राहम ब्रैडी को सौंपने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि उन्हें इसी सप्ताह पद भी छोड़ना पड़ सकता है। डेली मेल की खबर के मुताबिक, सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद ही प्रधानमंत्री लिज ट्रस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो एक महीने के अंदर ही ट्रस को कुर्सी से बेदखल होना पड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद ट्रस के खिलाफ जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव को समिति के प्रमुख ग्राहम ब्रैटी को सौंपने के लिए तैयार हैं। पत्र के जरिए यह बताने की कोशिश की जाएगी कि ट्रस का समय समाप्त हो गया है, या फिर उनसे अपने समर्थन में विश्वास प्रस्ताव लाने को कहा गया जाएगा। वहीं ग्राहम ब्रैटी सांसदों के इस रुख का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि ट्रस को अभी एक मौका मिलना चाहिए। उनका कहना है कि नव नियुक्त चांसलर जेरेमी हंट के साथ ट्रस को बजट में आर्थिक रणनीति तय करने का मौका मिलना चाहिए।

आपको बता दें कि ट्रस सरकार की अब वापस ली जा चुकी टैक्स कटौती की नीति प्रधानमंत्री की छवि के लिए बेहद हानिकारक साबित हुई। इस कारण सिर्फ पिछले हफ्ते उनकी लोकप्रियता में दस फीसदी की गिरावट आई। अब स्थिति यह है कि 63 फीसदी से अधिक लोग ट्रस के काम से असंतुष्ट हैं, जबकि संतुष्ट लोगों की संख्या सिर्फ 16 फीसदी रह गई है। इसका कुल अर्थ यह हुआ कि उनकी लोकप्रियता -47 हो गई है।

कंजरवेटिव पार्टी के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि ट्रस की लोकप्रियता ब्रेग्जिट समर्थक तबकों में तेजी से गिरी है। ये वो तबके हैं, जिन्होंने 2019 के आम चुनाव में कंजरेवेटिव पार्टी को बढ़-चढ़ कर वोट दिया था। पिछला आम चुनाव जॉनसन ने ब्रेग्जिट (यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के निकलने) की प्रक्रिया पूरा करने के वादे पर लड़ा था।

फिर राजनीतिक संकट में ब्रिटेन
राजनीतिक संकट में घिरे ब्रिटेन ने 2016 में यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए मतदान करने के बाद से तीन प्रधानमंत्रियों को बदला है। द टाइम्स ने के अनुसार कुछ सांसदों ने ट्रस को नए पीएम के साथ बदलने पर गुप्त चर्चा की है। ट्रस, जिन्होंने पिछले महीने करों में कटौती का वादा करके कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व पाया था, वे अब अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए लड़ रही है।

Related Articles

Back to top button