पंजाब
पंजाब में आज किसानों का चक्का जाम, प्रदर्शन को लेकर Police भी सतर्क

चंडीगढ़: पंजाब में आज किसान ने चक्का जाम का ऐलान किया हुआ है। किसान नेताओं ने लोगों से आह्वान किया है कि वह उनका साथ दें। लोग हाईवे आदि का इस्तेमाल करने से गुरेज करें। चक्का जाम करने की मुख्य वजह केन्द्र सरकार द्वारा दिल्ली मोर्चा में मानी गई मांगें पूरी न करना है।
प्रथम जानकारी के अनुसार आज राजपुरा पटियाला रोड़ पर धरेड़ी जट्टां, फरीदकोट टहिणा टी-पॉइंट, श्री अमृतसर साहिब भंडारी पुल, तीन कोनीयां पुल मानसा रोड़, मुकेरियां नजदीक और तलवंडी साबो सड़क आदि जगहें मुख्य हैं, जहां चक्का जाम होने की संभावना है।
वहीं दूसरी तरफ इन जगहों पर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। किसान नेताओं में सरकार के प्रति रोष है। उनका कहना है कि सरकार अपने किए वादों से मुकर रही है। समय रहते सरकार ने यदि उनकी मांगों को पूरा न किया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।