दिल्लीराज्य

झूठ अफवाह : दिल्ली में पुलिस ने केजरीवाल को घर में नजरबंद नहीं रखा

नई दिल्ली: दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा सिंघु सीमा पर आंदोलनरत किसानों से मुलाकात करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस आरोप को नकार दिया है।

आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी जानकारी

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आप ने एक ट्वीट में कहा, भाजपा की दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात करने के बाद से सीएम अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद कर रखा है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया खबरें झूठी हैं

हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, पुलिस ने केजरीवाल को घर में नजरबंद नहीं रखा है। ये सभी खबरें झूठी हैं। आप ने एक बयान में यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की मदद से दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को उनके घर पर गिरफ्तार किया।

इसने कहा, मुख्यमंत्री की सभी बैठकें रद्द कर दी गई हैं। इसने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध करने के लिए नागरिक निकायों के तीनों महापौरों को ले आई।

यह भी पढ़े:- भारत बंद का दिल्ली में नहीं दिख रहा कोई असर, सभी बाजार खुले – Dastak Times 

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठने के कारण निवास परिसर की बैरिकेडिग कर दी गई है, जिसके कारण केजरीवाल बाहर नहीं जा सकते हैं और कोई भी उनके आवास पर उनसे नहीं मिल सकता है।

आप ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों के भारत बंद के मद्देनजर गृह मंत्रालय के आदेश पर ऐसा किया जा रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button