अपराधलखनऊ

गोमतीनगर थाने में तैनात दरोगा ने नाले में उतर कर निकाला शव


लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सीनियर सब इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दरोगा अमरनाथ यादव नाले में उतारकर एक मृत शरीर की निकाल रहे हैं। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से नगर निगम के सफाई कर्मी व्यवस्त हैं। इस वजह से मौके पर वे नहीं पहुंच पा रहे थे। इसके बाद दरोगा अमरनाथ यादव खुद नाले में उतरे व मृत शरीर को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला।

बता दें कि गुरुवार को ही गोमती नगर इलाके के विरामखंड के नाले में एक मृत शरीर मिलने की जानकारी पुलिस को मिली थी। मौके पर गोमतीनगर थाने के सीनियर सबइंस्पेक्टर अमरनाथ यादव तुरंत पहुंचे। लॉकडाउन के कारण सफाई में व्यस्त होने के चलते नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर पहुंचने में समय लग रहा था। लिहाजा, अमरनाथ यादव खुद नाले में उतर गए व रस्सी से बांधकर मृत शरीर को बाहर निकाला। मृत शरीर की पहचान के कोशिश जारी हैं।

अमरनाथ यादव का नाले में उतर कर मृत शरीर निकालने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान खुद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने लिया। उन्‍होंने सब इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए का इनाम भी देने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button