मनोरंजन

प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने रणवीर और सास-ससुर के साथ सेलिब्रेट की डिनर डेट

मुंबई : दीपिका पादुकोण अपने काम से ब्रेक लेकर इस समय अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। पिछले एक हफ्ते में एक्ट्रेस को तीन बार अपने पसंद के अलग-अलग रेस्टोरेंट में फैमिली और रिश्तेदारों के साथ स्पॉट किया गया। अब बीती रात दीपिका एक्टर पति रणवीर सिंह और सास-ससुर के साथ डिनर डेट पर पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस की मम्मी उजाला पादुकोण भी साथ मौजूद थीं। दोनों परिवारों ने साथ में डिनर किया और अपनी गाड़ियों से घर के लिए निकल गए।

मुंबई के एक पोश रेस्टोरेंट में स्पॉट हुईं दीपिका ने स्टाइलिश चेक कुर्ता कैरी किया हुआ था। इस लुक को उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल और चश्मे से पूरा किया। वहीं रणवीर बढ़ी हुई दाढ़ी और शर्ट पहने, ब्लू कैप लगाए हुए नज़र आए। उन्होंने प्रेग्नेंट पत्नी को गाड़ी में बैठाया और अपनी दूसरी लक्ज़री गाड़ी को चलाकर वापस घर लौट गए। इस डिनर डेट पर रणवीर के पेरेंट्स भी मौजूद थे। होने वाले दादा-दादी ने दीपिका के साथ समय बिताया।

इस साल मार्च में रणवीर और दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पेरेंट्स बनने की खुशियां शेयर की थी। स्टार कपल ने बताया था कि वो इस सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इस खबर ने परिवार के साथ फैंस को भी खुश कर दिया था। अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय करने के लिए दीपिका अभी से ब्रेक ले चुकी हैं। उन्हें लगभग हर दिन अलग रेस्टोरेंट में फ्रेंड्स, फैमिली के साथ स्पॉट किया जा रहा है।

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक दूसरे को डेट करने के बाद 2015 में दुनिया की चोरी से सगाई कर ली थी। इटली जा कर 2018 में शादी। अब शादी के छठे साल में स्टार कपल पेरेंट्स बनने वाला है। घर आने वाले इस नन्हे मेहमान को लेकर दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल है।

Related Articles

Back to top button