मध्य प्रदेशराज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के दो दिन के दौरे पर, शहडोल और भोपाल में कार्यक्रम

भोपाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौरे पर मध्यप्रदेश आ रही हैं. राष्ट्रपति बनने के वो पहली बार 15 नवंबर को मध्यप्रदेश आएंगी. यहां उनका 2 दिन का कार्यक्रम रहेगा. वो पहले शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस में शिरकत करेंगी उसके बाद भोपाल आएंगी. यहां भी उनका महिला स्व सहायता समूह में शामिल होने का प्रोग्राम है.

राष्ट्रपति सबसे पहले 15 नवंबर को शहडोल पहुंचेंगी जहां जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी. जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम तक वो मुर्मू भोपाल आएंगी. यहां राजभवन में उनका रात्रि विश्राम होगा. अभी तक की जानकारी के मुताबिक अगले दिन यानि 16 नवंबर को राष्ट्रपति भोपाल में महिला स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. इसके बाद वह भोपाल से दिल्ली रवाना होंगी.

मध्य प्रदेश दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से फोन पर बात की. सीएम ने कहा मेरी महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी से बात हुई. मैंने महामहिम राष्ट्रपतिजी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया. हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी ने स्वीकार किया है.

राष्ट्रपति महोदया का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है. वो 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी. संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी का उद्बोधन सुनेगा। मध्यप्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत है.

मुख्यमंत्री 2 दिन के व्यक्तिगत दौरे पर पेंच टाइगर रिजर्व गए हैं लेकिन जैसे ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शहडोल आने का कार्यक्रम तय हुआ उन्होंने अपना पेंच दौरा रद्द कर दिया. मुख्यमंत्री पेंच से सीधे शहडोल पहुंचेंगे और वहां पर 15 तारीख को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

Related Articles

Back to top button