BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में डिजिटल माध्यम से दुर्गापूजा पंडाल का किया उद्घाटन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दुर्गापूजा के मौके को जनसंपर्क के लिए एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हथियार बना रखा है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा भी पीछे नहीं रहना चाहती। इसीलिए बंगाल भाजपा इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैदान में उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को महाषष्ठी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के लोगों को डिजिटल संबोधन के जरिए विशेष शुभकामना संदेश दिया। पीएम के शुभकामना संदेश से लॉकडाउन के दौरान दुर्गापूजा कर रहे लोगों को काफी बल मिला है। शंख ध्वनि से प्रधानमंत्री का बंगाल के दुर्गा पूजा में स्वागत किया गया।

शारदीय नवरात्रि में होती है माता कालरात्रि की पूजा, मंत्रों के जाप से मिलेगा विशेष लाभ

भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने शंख बजाया, जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सभी को पूजा की शुभकामनाएं दी। पश्चिम बंगाल में भक्ति की शक्ति देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कि मैं दिल्ली में नहीं बंगाल में आपके बीच उपस्थित हूं। बंगाल के लोगों के साथ दुर्गापूजा में जुड़ने का मुझे सौभाग्य मिला है। दुर्गापूजा में पूरा देश ही बंगालमय हो जाता है। मिला है। दुर्गा पूजा का पर्व भारत की एकता का भी पर्व है। भारत की पूर्णता का भी पर्व है।

बंगाल की दुर्गा पूजा देश की पूजा को एक नई रंग व चमक देती है। मैं बंगाल की इस पवित्र भूमि को महाषष्ठी के अवसर पर आदर पूर्वक नमन करता हूं। बंगाल की माटी को अपने हाथों से लगाकर, जिन्होंने पूरी मानवता को दिशा देने का काम किया। रामकृष्ण परमहंस, विवेकानंद, चैतन्य महाप्रभु, अरविंदो, ठाकुर अनुकूल चंद्र‌ ऐसे अनगिनत ऋषि परंपरा तपस्वी को मैं आदरपूर्वक नमन करता हूं। बंगाल के मनीषियों ने देश और दुनिया को राह दिखाया। यहां के महापुरुषों का नाम लेते ही एक नई चेतना जाती है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा- आज भारत को सवारने में बंगाल का इतना बड़ा योगदान है। इतने सारे नाम है कि शाम हो जाएगी, लेकिन नाम खत्म नहीं होंगे। कला संगीत जगत ही बात करें तो सत्यजीत रे सुचित्रा सेन आदि कितने नाम हैं, जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम कमाया है। बंगाल के लोगों ने देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। भविष्य में भी बंगाल के लोग देश का गौरव इसी तरह बढ़ाते रहेंगे।कोरोना के चलते अद्भुत संयम दिखा। नारी शक्ति हमेशा हमेशा से भी सभी चुनौतियों को परास्त करने की ताकत रखती है। ऐसे में यह सभी का दायित्व है कि संगठित रूप से सभी उनके साथ खड़े हो।

प्रधानमंत्री ने कहा- जन धन योजना हो, तीन तलाक के खिलाफ कानून हो, चाहे गर्भावस्था के दौरान मुफ्त चेकअप की सुविधा हो या फिर पोषण अभियान, चाहे स्वच्छ भारत के तहत घरों में शौचालय का निर्माण हो या फिर रसोई में धुए से आजादी, नाइट शिफ्ट में काम करने के अधिकार हो या फिर मैटरनिटी लीव को 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते का चाहे, गहरी खदान में काम करने की स्वीकृति हो या फिर सेना में परमानेंट कमिशन देश की नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार सजग है। दुराचार की सजा से जुड़े कानूनों को बहुत सख्त किया गया। दुराचार करने वालों को मृत्युदंड तक का प्रावधान हुआ। भारत में जो नया संकल्प लिया है, नारी शक्ति की भूमिका है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFaceFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button