उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

Meerut Metro का 22 फरवरी को शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री, DIG-SSP ने की इंतजामों की समीक्षा

मेरठ। 22 फरवरी को नमो भारत ट्रेन के बचे हुए हिस्से (मेरठ साउथ से मोदीपुरम व न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के लिए) और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शताब्दी नगर स्टेशन से करेंगे। एनसीआरटीसी अधिकारियों व स्कूली बच्चों के साथ मेरठ मेट्रो को बेगमपुल स्टेशन की ओर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। शताब्दी नगर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक प्रधानमंत्री नमो भारत ट्रेन से 10 मिनट में यात्रा करेंगे। उनके साथ केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आंनदीबेन पटेल व स्कूली बच्चे रहेंगे। इस दौरान पीएम बच्चों से संवाद भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय मीना ने स्टेशनों व रैली स्थल का निरीक्षण किया और सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 22 फरवरी को सुबह 11.25 बजे नई दिल्ली से हेलिकाप्टर द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बनाए जा रहे हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

यहां मोहकमपुर में वर्धमान प्रिंटलाइन के पास पांच हेलीपैड बनाए जा रहे है। प्रधानमंत्री यहां से कार द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन पहुंचेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम के बाद वह नमो भारत ट्रेन (Rapid Rail) में सवार होकर मेरठ साउथ स्टेशन पर पहुंचेंगे। वहां से दो किमी कार द्वारा दोपहर 12.50 बजे मोहिउद्दीनपुर में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2.20 बजे हेलिकाप्टर से नई दिल्ली लौटेंगे। इसके लिए जनसभा स्थल के समीप भी पांच हेलीपैड बनाएं जा रहे है। अधिकारियों के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जनसभा स्थल पर

36 एकड़ जमीन पर पंडाल बनाया जा रहा है। जनसभा में एक लाख की भीड़ का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए बैठक भी की जा रही है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंच, पार्किंग और हेलीपैड को लेकर जरूरी निर्देश बताएं। बैठक में राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्तीकांत बाजपेयी, ऊर्जा राज्य मंत्री डा सोमेन्द्र तोमर, जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, एमएलए अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज व अश्विनी त्यागी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, महापौर हरिकांत अहलूवालिया महानगर अघ्यक्ष विवेक रस्तोगी के अलावा डीएम, एसएसपी व एडीएम सिटी मौजूद रहे।

डीआइजी-एससपी ने की बैठक, बनाई सुरक्षा व इंतजाम की रूपरेखा
प्रधानमंत्री कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को डीआइजी कलानिधि नैथानी ने एसएसपी अविनाश पांडेय, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम व एसपी यातायात संग पुलिस लाइन में बैठक की। इस दौरान उन्होंने पीएम व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक के कार्यक्रम को लेकर तैयार सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने इंतजामों की समीक्षा की।

पूरे जिले में प्रवासी, अस्थायी बस्तियों में रहने वाले लोगों का सत्यापन करने का आदेश दिए। दूसरी ओर रविवार शाम एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल के पास सुरक्षा इंतजामों की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने एसपी सिटी व सभी सीओ को आदेश दिए कि वह कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों को अच्छी तरह सर्च करें। यहां रहने वाले लोगों की पूरी जानकारी जुटाए। वेद व्यासपुरी व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की जांच करें।

यहां रहने वाले लोगों का बारीकी से सत्यापन करें। आसपास के रिहायशी इलाके व सड़क किनारे बसी बस्तियों में रहने वाले लोगों की जांच करें। कार्यक्रम स्थल के आसपास के भवनों की जांच करें। शहर व अन्य थानों में होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट व धर्मशालाओं की जांच करें। सभी रेलवे स्टेशन, बस अड्डों की अभी से निगरानी करें। यहां सुरक्षा इंतजाम देखे। खुफिया व मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय कर उनसे नियमित रूप से सूचना जुटाए।

Related Articles

Back to top button