अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन के विस्थापितों के लिए आगे आई प्रियंका चोपड़ा

रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच जारी युद्ध के बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Global Star Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यूक्रेन का समर्थन किया है । इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका (Priyanka Chopra) ने लिखा, ‘दुनिया के नेताओ, हमें दुनियाभर के विस्थापितों के लिए खड़े होने की जरूरत है ताकि उन तक मदद पहुंचाना सुनिश्चित हो सके। हम दूर खड़े होकर यह सब नहीं देख सकते, यह बहुत लंबा खिंच रहा है।’

इस वीडियो में प्रियंका ने कहा कि दुनियाभर के नेताओं के लिए यह सीधी अपील है और उन्हें मानवता की खातिर जवाब दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि पूर्वी यूरोप में खासतौर पर बच्चे दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बुरी स्थिति से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इन बच्चों की तुरंत मदद किए जाने की जरूरत है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह बात पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन से विस्थापित हो रहे लोगों की मदद किए जाने की जरूरत है।

बता दें कि 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से लगातार वहां से युद्ध की भयानक तस्वीरें दुनिया के सामने आ रही हैं। वहीं यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Related Articles

Back to top button