ब्रेकिंगमनोरंजन

व्हाइट बिकनी और बिंदी में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

व्हाइट बिकनी और बिंदी में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर की बिकनी के साथ व्हाइट कलर की लूज पैंट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर बिंदी भी लगाई हुई है।

प्रियंका की यह तस्वीर उनके टीनेज की है, जब वह सिर्फ 19 साल की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-‘ शर्म? मैंने इस बारे में कभी नहीं सुना।’ इसके साथ ही पीसी ने हैशटैग लगाकर बिकनी और बिंदी को हाइलाइट किया हैं।

इस तस्वीर में प्रियंका काफी बोल्ड और बिंदास अंदाज में नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर में प्रियंका को पहचानना काफी मुश्किल हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर उनके फैंस के साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी प्रतिक्रिया दे रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में भी नजर आएंगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढे:— प्रदर्शनकारी पिता की गोद में बैठी सात वर्षीय बच्ची को सेना ने मारी गोली – Dastak Times

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button