मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर की पूजा, बेटी मालती भी हुईं शामिल

मुंबई : ग्लोबन आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस काम के बीच अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने से कभी नहीं चूकती हैं। एक्ट्रेस अपने काम से फ्री होकर फैमिली के साथ वक्त गुजारना पसंद करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता अशोक चोपड़ा (Ashok Chopra) के डेथ एनिवर्सरी पर घर में पूजा रखी थीं। जिसमें प्रियंका की बेटी मालती (Malti) भी शामिल हुई।

इस दौरान मालती पहली बार लहंगे में नजर आईं। जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। प्रियंका चोपड़ा ने पूजा की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है।जिसके पहली तस्वीर में मालती अपने लहंगे को देखती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में मालती पूजा की जगह पर फर्श पर दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, “पूजा टाइम मिस यू नाना।” वहीं तीसरी तस्वीर में पीसी मालती को अपनी गोद में लिए अपने पिता के तस्वीर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, “मिस यू डैड।”

बता दें कि जनवरी, 2022 में सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती का वेलकम किया था। पीसी हाल ही में बेटी मालती को लेकर भारत भी आई थीं। जिस दौरान लोगों को मालती का चेहरा देखने को मिला। हालांकि, एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए पहले ही बेटी मालती का चेहरा दिखा चुकी थीं। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका ज्यादा टाइम मालती के साथ ही बिताती हैं।

Related Articles

Back to top button