उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेसी ​मीडिया सेल ने थामा जरूरतमंदों का हाथ


वैश्विक महामारी में गरीबों के मसीहा बने कांग्रेसी सिपाही

बाराबंकी (भावना शुक्ला): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस के सिपाहियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए कांग्रेस मीडिया सेल से जुड़े सोशल मीडिया के चेयरपर्सन मोहित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्य शालिनी सिंह, डॉ मोहम्मद इमरान खान, दानिश आजम वारसी सहित अन्य प्रतिनिधि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे है। जो सूबे के लगभग सभी जनपदों, तहसीलों, विकासखण्डों एवं ग्राम पंचायतों के लोगो की समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिए वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचा रहे है। जिससे उनकी हरसंभव मदद सुनिश्चित हो पा रही है।

विदित हो कि लॉकडाउन के बाद भी उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सूबे के हर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाये हुए हैं। जिसमें मीडिया सेल के पदाधिकारियों के अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, यूथ विंग, सेवादल, एनएसयूआई से जुड़े पदाधिकारी शामिल है। जो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंदों की समस्याओं से अवगत कराते है। इसके बाद कांग्रेस के सिपाही उन जरूरतमंदों को हर संभव सहायता पहुँचाने का प्रयास कर रहे है।

कांग्रेस सिपाही दानिश आजम बने जरूरतमंदों के मददगार

हिंदी की एक कहावत है होनहार बिरवान के होत चीकने पात जिसको चरितार्थ करते आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे स्व फिराकुल आजम वारसी के लाडले बेटे दानिश आजम वारसी। वह देश को कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद सहित कई अन्य जनपदों के सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन राहत सामग्री मुहैया कराने के अलावा हर संभव मदद कर रहे है। मुश्किल की इस घड़ी में अपनों की सहायता करना मानवता है। यह संस्कार उन्हें अपने परिवार से मिला है। दानिश आजम द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य से यह बात हो गई है कि वह आज सरकार में न सही परन्तु लगातार को सरकार को चुनौती दे रहे है। वह दूर प्रदेशों में फँसे हुए लोगों को सहायता पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे है।

लॉक डाउन के चलते पीएल पुनिया दिल्ली में ही रह रहे है। जबकि उनके पुत्र और कांग्रेस प्रवक्ता तनुज पुनिया लगातार कोरोना वॉरियर्स की मदद में मॉस्क, सेनेटाइजर और पीपीई किट का वितरण जिला प्रशासन के द्वारा करा रहे है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो मोहसिन और युवक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञानेश शुक्ल भी जरूरतमंदों को हरसंभव मदद पहुंचा रहे है।

आधुनिक तकनीकी से लैस सोशल मीडिया टीम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया टीम को अत्याधुनिक तकनीकी से लैस कर रहा है। जिसके अंतर्गत जिला अध्यक्षों और समस्त पदाधिकारियों से वाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से जानकारी हासिल की जा रही है। मीडिया टीम से जुड़े से लोग पल-पल की जानकारी ले रहे है। जिसकी मॉनिटरिंग खुद प्रियंका गांधी करती हैं। यही सोशल मीडिया की टीम प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और जनता से मुद्दों की अनदेखियों और नाकामियों को लेकर आम जनता से रूबरू कराने का काम कर रही है।

सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ट्विटर पर हैश टैग कांग्रेस के सिपाही करके एक मुहिम शुरू की है। जो उत्तर प्रदेश की गतिविधियां को मॉनिटरिंग करते हुए जरूरतमंदों को तुरंत सहायता पहुंचाने में सहयोग करते हैं।

Related Articles

Back to top button