पंजाब

आज शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के कैबिनेट मंत्री, मोहाली में होगा प्रोग्राम

चंडीगढ़ः पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर आज मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। मीत हेयर और डॉ. गुरवीन कौर ने 29 अक्तूबर को सगाई करवाई थी। जानकारी के अनुसार मीत हेयर की होने वाली पत्नी पेशे से डॉक्टर है। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाजों के अनुसार मोहाली में होगी।

मीत हेयर डॉ. गुरवीन कौर की शादी में कई वी.वी.आई.पी. मेहमान शिरकत कर सकते है। इसके अलावा पंजाब सरकार के कई मंत्री भी विवाह में पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button