पंजाब

पंजाब पुलिस का नशा तस्करों पर सख्त Action, करोड़ों की संपत्ति की फ्रीज

तरनतारन: जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती करते हुए 6 नशा तस्करों की 1 करोड़ 50 लाख 79 हजार रुपए कीमत वाली संपत्ति फ्रीज करने संबंधित कार्रवाई शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि अब तक जिला पुलिस द्वारा 123 तस्करों की 1 अरब 40 करोड़ रुपए कीमत वाली संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है।

जानकारी देते हुए एस.एस.पी. अश्वनी कपूर ने बताया कि 6 नशा तस्करों की संपत्ति फ्रीज करने संबंधित दिल्ली कम्पीटैंट अथारिटी को लिखा गया था। इसके बाद नशा तस्करों की संपत्ति फ्रीज करने संबंधित आर्डर प्राप्त हुए। नशा तस्कर हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पुत्र मुख्तार सिंह निवासी नौशहरा ढाला के खिलाफ थाना सराए अमानत खां में केस दर्ज होने पर इसकी 30 लाख 60 हजार रुपए की संपत्ति, गुरबीर सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी फरंदीपुर के खिलाफ थाना सराए अमानत खां में केस दर्ज होने पर इसकी 7 लाख 70 हजार, गुरमंगत सिंह उर्फ काला पुत्र इंद्र सिंह निवासी गंडीविंड के खिलाफ थाना सराए अमानत खां में केस दर्ज होने पर 13 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति व 13 लाख 49 हजार रुपए ड्रग मनी फ्रीज की गई है।

इसके अलावा विनय कुमार पुत्र बिशन लाल निवासी खालड़ा रोड भिखीविंड के खिलाफ थाना झब्बाल में केस दर्ज होने पर इसकी 25 लाख रुपए की संपत्ति, जतिंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी सोहल के खिलाफ थाना झब्बाल में केस दर्ज होने पर 31 लाख 40 हजार, प्रेम सिंह उर्फ काला पहलवान पुत्र ईशर सिंह निवासी संदपुर के खिलाफ थाना झब्बाल में केस दर्ज होने पर 29 लाख 10 हजार रुपए कीमत वाली संपत्ति फ्रीज कर ली गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के घरों के बाहर नोटिस लगा दिए गए हैं। जिले में अब तक 123 तस्करों की 1 अरब 40 करोड़ रुपए कीमत वाली संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button