मनोरंजन

‘राधे श्याम’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी

मुंबई: साउथ के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर ‘राधे श्याम’ की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। मेकर्स ने अब इस फिल्म को 11 मार्च 2022 को रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

प्रभास-पूजा हेगड़े के अलावा सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी पुलिकोंडा, भाग्यश्री, कुणाल रॉय कपूर भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। के.के. राधाकृष्ण कुमार ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति और भूषण कुमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

Related Articles

Back to top button