ब्रेकिंगराज्य

भारतीय वायुसेना के लिए शुभ संकेत है राफेल : सुरेश पचौरी

भोपाल : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने आज कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए ‘राफेल’ शुभ संकेत है। श्री पचौरी ने कुछ नेताओं द्वारा राफेल को लेकर किए जा रहे ट्वीट के बीच अपने ट्वीट में लिखा है ‘राजनीति में प्रतिस्पर्धा होती है, शत्रुता नहीं। इसी भाव से आ. कमलनाथ व मैंने शिवराज सिंह चौहान व वी डी शर्मा जी के स्वस्थ होने की कामना की है। मैंरे राफेल को भी भारतीय वायुसेना के लिए शुभ संकेत माना है।’

श्री चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा कोरोना संक्रमण के कारण अपना इलाज करा रहे हैं। श्री चौहान शनिवार से यहां चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार है। वहीं फ्रांस से आए पांच अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल कल विधिवत भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए।

Related Articles

Back to top button