टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

राहुल गांधी ने लद्दाख की सड़कों पर दौड़ाई मोटर साइकिल, केंद्रीय मंत्री ने दिया धन्यवाद, क्या है वजह?

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों लद्दाख दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर बाइक चलाते हुए तस्वीरें पोस्ट की। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की सराहना भी की।

पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने पैंगोंग त्सो के रास्ते में चिकनी ब्लैकटॉप सड़क पर बाइक चलाते हुए राहुल गांधी की एक तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में हिमालय क्षेत्र में बनाई गई उत्कृष्ट सड़कों को बढ़ावा देने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद। इस यात्रा के लिए केंद्रीय मंत्री ने रागा की सराहना भी की।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वाहनों की एक श्रृंखला को लद्दाख में पैंगोंग त्सो के रास्ते में पत्थरों और चट्टानों से भरी एक अस्थायी सड़क पर चलने की कोशिश करते देखा जा सकता है। दावा किया गया है कि यह वीडियो 2012 का है।

Related Articles

Back to top button