टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP को मिली गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने मॉनसून पर दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: बड़े इंतजार के बाद अब कुछ दिनों से देश के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून की बारिश शुरू हो गई है। कई धीमी बारिश है तो कई बारिश ने कहर बरपाया है। जी हां इस भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश, बिहार और नई दिल्ली में बारिश गर्मी से राहत लेकर आई है, जी हां यहां पर भी मानसून ने प्रवेश कर लिया है।

आज मॉनसून पर ये है अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले इन दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान के कुछ हिस्सों और पंजाब, हरियाणा के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसी के साथ, मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों के दौरान मॉनसून की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

राजधानी नई दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग ने दी जानकारी के मुताबिक, देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (बुधवार) न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता। आपको बता दें कि आज नई दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ यहां हल्की बारिश ही होगी। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते ही नई दिल्ली में बारिश दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री रह सकता है।

UP में मौसम का हाल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। वहीं, लखनऊ में भी आज बारिश देखने को मिलेगी। बात करें गाजियाबाद की तो आज यहां भी बारिश होगी। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी इस पूरे हफ्ते बारिश जारी रहेगी। इस तरह उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी।

अन्य राज्यों में कैसा है मौसम
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, तो आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं आपको यह भी बता दें कि पूर्वोत्तर बिहार, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस तरह अब देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून ने प्रवेश कर लिया है।

Related Articles

Back to top button