पंजाब

Rain Update: पंजाब के मौसम को लेकर आई नई जानकारी, जानें अपने शहर का हाल…

नई दिल्ली: पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, राज्य के तापमान में लगातार हो रही गिरावट के चलते ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना बेहद कम है।

न्यूनतम तापमान में फरीदकोट में 7 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। अमृतसर में अधिकतम 23 जबकि न्यूनतम 9.7, लुधियाना में अधिकतम 24.2 व न्यूनतम 8.4, मोहाली में अधिकतम 25 व न्यूनतम 10.9 जबकि जालंधर में अधिकतम 25 जबकि न्यूनतम 13 डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया। तापमान के क्रम में बठिंडा में सबसे अधिक 28 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

बता दें कि गत रोज बादलों की आंख-मिचौली देखने को मिली थी, जिससे बारिश के आसार की उम्मीद जागी थी,लेकिन बाद में हल्की धूप निकल आई जबकि आसमान साफ रहा। इसके चलते बारिश को लेकर अभी उम्मीद कम नजर आ रही है। ए.क्यू.आई. में सुधार के लिए बारिश होना जरूरी होता है, यां हवाओं की गति बढ़ने से हलका सुधार होता है।

Related Articles

Back to top button