राज्यराष्ट्रीय

बारिश बिगड़ेगी ‘दिवाली’ की रौनक ! देखें मौसम विभाग का अनुमान

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि गुरुवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने और उसके पश्चिम-उत्तर की तरफ बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही इसके शनिवार की सुबह तक इसके और ज्यादा प्रबल होने की संभावना है। यह अगले 48 घंटों यानी सोमवार तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। बता दें कि 24 अक्टूबर को देश में दिवाली का पर्व मनाया जाएगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि एक ट्रफ रेखा चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी अंडमान सागर और इसके पड़ोस से निचले क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की दक्षिण खाड़ी में तमिलनाडु तट तक जा रही है। इसके चलते शनिवार (22 अक्टूबर) तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा है कि, ’19-22 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक रूप से विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। आगामी दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।’ वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के ज्यादा हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button