राजनीति

Rajya Sabha Election 2026: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, बिहार से नितिन नवीन को मौका

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा के लिए अपने 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

बिहार, असम, ओडिशा समेत कई राज्यों से नाम घोषित

बीजेपी द्वारा जारी सूची के अनुसार—

  • बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार
  • असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन
  • छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा
  • हरियाणा से संजय भाटिया
  • पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा
  • ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार

इन नामों के जरिए पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में अपने समीकरण साधने की कोशिश की है।

इन राज्यों में होगा राज्यसभा चुनाव

निर्वाचन आयोग के मुताबिक जिन राज्यों में राज्यसभा के लिए चुनाव होना है, उनमें महाराष्ट्र (7 सीट), ओडिशा (4 सीट), तेलंगाना (2 सीट), तमिलनाडु (6 सीट), छत्तीसगढ़ (2 सीट), पश्चिम बंगाल (5 सीट), असम (3 सीट), हरियाणा (2 सीट), हिमाचल प्रदेश (1 सीट) और बिहार (5 सीट) शामिल हैं।

सभी सीटों के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी।

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक दलों ने रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है और आने वाले दिनों में और नामों की घोषणा भी संभव है।

Related Articles

Back to top button