उत्तर प्रदेशलखनऊ

राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने जारी किया टाइम टेबल…जानिए कब करने जाएं आरती और दर्शन?

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद बीती 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन (Ram temple inaugurated in Ayodhya) हो गया था। अब मंदिर में दर्शन करने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Trust) ने आरती और दर्शन (Aarti and darshan) के लिए टाइम टेबल जारी किया है। समय सूची के अनुसार रामलला की श्रृंगार आरती (Ramlala’s makeup aarti) सुबह 4.30 बजे और मंगला आरती सुबह 6.30 बजे होगी। इसके बाद भक्तों को दर्शन सुबह 7 बजे से शुरू होगा। दोपहर 12 बजे भोग आरती होगी। शाम को 7.30 बजे संध्या आरती की जाएगी। रात 8 बजे भोग आरती की जाएगी और शयन आरती रात 10 बजे होगी।

शनिवार को यानी आज से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राग सेवा कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। गुडी मंडप में हो रहे इस आयोजन में देश भर के अलग-अलग प्रदेशों से आने वाले कला परंपराओं के 100 से ज्यादा प्रसिद्ध कलाकार इसका हिस्सा बन रहे हैं। ये कलाकार अगले 45 दिन तक भगवान श्रीराम की राग सेवा करेंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल हुए थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा था कि आज पूरा देश राममय और भावुक है। श्रीराम भी न्याय की प्रतिमूर्ति थे और उनका मंदिर भी न्यायपूर्ण तरीके से बना है। इसके लिए मैं न्यायपालिका का आभार जताता हूं।

पीएम मोदी ने कहा था कि आज भारतवासी इस शुभ दिन के साक्षी बने हैं और ऐसा अनगिनत राम भक्तों की तपस्या और त्याग की पराकाष्ठा की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि राम आग नहीं, ऊर्जा हैं। राम विवाद नहीं, समाधान हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं, वह तो सबके हैं। राम ही वर्तमान हैं, वही अनंतकाल हैं।

Related Articles

Back to top button