मनोरंजन

रणवीर ने बताया ससुराल में कैसे बीतता है टाइम, एक्टर ने ससुर की तारीफ में बांधे पुल

मुंबई: बालीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने ससुर की जबरदस्त तारीफ की और साथ में बताया कि कैसे ससुराल जाने के बाद फैमिली के साथ टाइम स्पेंड होता है। रणवीर सिंह ने बताया कि जब वह अपने ससुराल में होते हैं, तो बैडमिंटन जरूर खेलते हैं। रणवीर को एथलेटिक होने पर गर्व है। अपने ससुर की तारीफ करते हुए एक्टर ने कहा कि 66 साल की उम्र में भी जिस तरह से उनके ससुर प्रकाश पादुकोण का टैलेंट है, वो अक्सर उसे देख हैरान हो जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता दूं, प्रकाश पादुकोण, मेरे ससुर आज भी जब वो बैडमिंटन रैकेट उठाते हैं, तो वह एक शो डालते हैं। वह एक जगह खड़े होंगे और आपको चलाएंगे। फिर कभी-कभी, जब वह मूड में होते हैं तो ऐसे ट्रिक शॉट करना शुरू कर देते हैं वो आपके होश उड़ा देगी। उनकी एनर्जी कमाल है। वो सच में लेजेंड हैं। इसके अलावा जिस तरह का ज्ञान और वैल्यूज वो हमारे साथ शेयर करते हैं वो अमूल्य है। वो जो भी सिखाते हैं उन्हें मैं संजोकर रखता हूं।’उन्होंने आगे बताया कि वह सिर्फ ससुर से ही खेल में मात नहीं खाते बल्कि अपनी पत्नी से भी इस खेल में कभी जीत नहीं पाए हैं।

उन्होंने बताया कि दीपिका खेल में भी अपना बेस्ट देती है। रणवीर ने कहा कि हमने 2012 में डेट करना शुरू किया था। 10 साल हो गए मैं अभी तक दीपिका को नहीं हरा पाया। ऐसा नहीं है कि मैंने कोशिश नहीं की लेकिन सच ये है कि उसको हराने में मेरे पसीने छूट जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब वह मुझे 5 या 10 प्वाइंट से हराती थी। अब मैं 15-16 पर पहुंच गया हूं। बेंगलुरु में स्थित ससुराल में पारिवारिक समय कैसा होता है, इस बारे में बात करते हुए, रणवीर कहते हैं कि सिनेमा की शायद ही कभी चर्चा होती है और परिवार बड़े पैमाने पर टीवी पर कोई न कोई खेल देखता है। हम लोग साथ में काउच पर बैठकर स्पोर्टस देखते हैं।

हम क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, ओलंपिक्स देखते हैं। ये हमारी फेवरेट एक्टिविटी है। मेरी साली मैनचेस्टर यूनाइटेड की फैन है तो हमारे बीच मस्ती मजाक चलता रहता है। बता दें कि रणवीर सिंह को स्पोर्ट्स से काफी लगाव है। उन्हें खेलना और खेलों को देखना काफी पसंद हैं। असल जिंदगी में भी रणवीर का खेल से मजबूत जुड़ाव है। आखिरकार उनकी शादी महान बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका पादुकोण से जो हुई है और उनकी साली साहिबा अनीशा एक गोल्फ खिलाड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button