राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश के लिए रविशंकर प्रसाद और तरुण चुघ होंगे BJP के केन्द्रीय पर्यवेक्षक, विधायक दल का नेता चुनेंगे

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह आज यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार ये नेता एक दो दिन में ईटानगर जाएंगे और विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है और विधायक दल का नेता ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा।

Related Articles

Back to top button