Redmi 15A भारत में लॉन्च, 6300mAh बैटरी और डुअल कैमरा के साथ आया नया बजट स्मार्टफोन

Gadgets News: शाओमी का सब-ब्रांड Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 15A लॉन्च कर दिया है। यह फोन बजट सेगमेंट में पेश किया गया है और ग्राहकों को अच्छी परफॉर्मेंस के साथ बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी देता है।
कीमत और वेरिएंट
Redmi 15A तीन वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा: Ace Black, Awesome Blue और Amaze Purple। कीमत इस प्रकार है:
4GB रैम + 64GB स्टोरेज: ₹12,999
6GB रैम + 128GB स्टोरेज: ₹16,499
4GB रैम + 128GB स्टोरेज: ₹14,499
फोन की बिक्री 3 अप्रैल से Flipkart, Mi.com और Xiaomi के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
मुख्य फीचर्स
ऑपरेटिंग सिस्टम: फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर चलता है और कंपनी का कहना है कि इसे 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे।
स्क्रीन: 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस।
चिपसेट और परफॉर्मेंस: T8300 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (6nm) और Mali-G57 GPU, 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज।
स्टोरेज एक्सपेंशन: माइक्रोSD कार्ड के ज़रिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: डुअल रियर कैमरा सेटअप (32MP प्राइमरी), और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा।
बैटरी: 6300mAh की बैटरी, 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 2 दिन तक चल सकती है।
खास फीचर्स: AI बेस्ड फीचर्स जैसे Circle to Search, Google Gemini और Xiaomi Interconnectivity भी फोन में मौजूद हैं।
मुकाबला
Redmi 15A की टक्कर बजट 5G फोन जैसे realme P4 Lite 5G, Motorola g67 power 5G, POCO M7 Plus 5G और Samsung Galaxy F36 5G से होगी।



