टॉप न्यूज़

जींद की रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

दस्तक टाइम्स: जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। 20 फरवरी को नए सीएम की शपथ लेते ही रेखा गुप्ता भाजपा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। वे हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। रेखा ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल कर उन्होंने आप की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। सूत्रों के मुताबिक वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पसंद हैं जिस पर बीजेपी हाईकमान ने हरी झंडी दिखा दी है। भाजपा की 21 राज्यों में सरकार है। मगर कहीं भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है।

देर शाम दिल्ली में विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दी। दिल्ली का नया सीएम चुनने के लिए भाजपा ने ऑब्जर्वर के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ हरियाणा के दिग्गज जाट नेता व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जगदीप धनखड़ को नियुक्त किया था। विधायक दल की बैठक में ये दोनों मौजूद थे।

रेखा स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं। वह कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी हैं। फिलहाल वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। बता दें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा सीएम नायब सैनी शालीमार बाग सीट पर रेखा गुप्ता के लिए प्रचार करते दिखे थे। इसी से संकेत मिल रहे हैं कि आरएसएस चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता को चुन चुका है। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को दिल्ली के राम लीला मैदान में सुबह दस बजे होगा। दिल्ली बीजेपी ने इस कार्यक्रम को ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ का नाम दिया है।

रेखा के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे। साल 1972-73 में वह मैनेजर बने तो उनकी बदली दिल्ली हो गई थी। इसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। इस वजह से रेखा की स्कूल की पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। रेखा की साल 1998 में स्पेयर पार्ट्स कारोबारी मनीष गुप्ता से शादी हुई। रेखा के दादा जींद में बड़े आढ़ती थे।

Related Articles

Back to top button