उत्तर प्रदेशराज्य

रिश्तों पर लगा कलंक: बाराबंकी में चाची भतीजे संग फरार, बच्चों को छोड़ गई बेसहारा, जेवर और नकदी ले जाने का आरोप

बाराबंकी जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 32 वर्षीय महिला अपने ही परिवार के 21 वर्षीय भतीजे के साथ घर छोड़कर चली गई। महिला अपने पीछे 14 साल की बेटी और 10 साल के बेटे को असहाय छोड़ गई। आरोप है कि वह बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई।

पति के बाहर रहते घर से गायब हुई महिला

मामला देवा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कस्बों और चौराहों पर खेल दिखाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। आर्थिक तंगी के बावजूद उसने अपनी 14 वर्षीय बेटी की शादी के लिए वर्षों की मेहनत से करीब तीन लाख रुपये के जेवर बनवाए थे और करीब एक लाख 30 हजार रुपये नकद जमा किए थे। रविवार को वह हैदरगढ़ क्षेत्र में कार्यक्रम दिखाने गया था, तभी उसके बड़े भाई का फोन आया और तुरंत घर लौटने को कहा गया।

घर पहुंचने पर पत्नी और भतीजा दोनों मिले गायब

पति के मुताबिक, घर पहुंचने पर उसकी पत्नी और भतीजा दोनों गायब मिले। जब अलमारी की जांच की गई तो उसमें रखे जेवर और नकदी भी नहीं मिले। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि महिला अपने भतीजे के साथ घर से निकली थी।

मां के जाने से सहमे बच्चे, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

घटना के बाद दोनों बच्चे मानसिक रूप से काफी डरे हुए बताए जा रहे हैं। पीड़ित पति ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर पत्नी और भतीजे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button