उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘योग विज्ञान- मुद्रा, बंध व चक्रों के प्रभाव’ पर अंग्रेजी भाषा की पुस्तक का विमोचन

डा.भरत राज सिंह हैं लेखक, एसएसएम के वैदिक विज्ञान केंद्र में आयोजन

लखनऊ : स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एमएमएस) द्वारा वैदिक विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में ‘दि साइंस ऑफ़ योग– मुद्रा, बन्ध व चक्रों का प्रभाव’ पर डा.भरत राज सिंह व अन्य द्वारा अंग्रेजी में लिखित पुस्तक का विमोचन जे.पी. पाण्डेय, कुलपति, अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा शरद सिंह, सचिव व मुख्यकार्यकारी अधिकारी उपस्थित में किया गया। यह पुस्तक लैप लेम्बर्ट पब्लिशिंग, लन्दन द्वारा प्रकाशित हुई है, जिसका 7-अन्य भाषाओं में मुख्यतः फ्रेच, जर्मनी, स्पेनिश, इटालियन, रुस्सियन आदि प्रकाशित होना प्रस्तावित है। इस प्रकाशन से वौदिक विज्ञान केंद्र द्वारा एसएमएस के गौरवमीय इतिहास में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई। इस पुस्तक के सह-लेखक सतीश कुमार सिह, अध्यक्ष, एसएमएस और डा.अजय कुमार सिंह, पूर्व कुलपति, विश्वविद्यालय ने अपने-अपने अध्यात्मिक ज्ञान का उल्लेख कर इसे अधिक उपयोगी बनाया।

डा. सिह ने इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को योग की पांच हजार वर्ष पुराने ज्ञान जिसकी त्रेता युग में रचित वेद से उत्पत्ति हुई थी, का सहज़ तरीका बताया। इस योग पद्धति के प्रयोग से भौतिक शरीर में मुद्राओ, वंध व चक्रों के जागृत करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। इस पुस्तक में आसान तरीके से मुद्रा, वंध और मूलाधार चक्र से सहस्रार चक्र तक प्राण ऊर्जा का संचार होता है और जीवन को सदाचारी बनाने में भी मदद मिलती है। इस पुस्तक का विमोचन के अवसर पर कुलपति कार्यालय के वित्तीय अधिकारी, सुशील कुमार गुप्ता, डॉ0 अमित मलिक व अन्य तथा शरद सिंह, सचिव व कार्यकारी अधिकारी, डा.भरत राज सिंह, महा-निदेशक (तकनिकी), एस0एम0एस0, लखनऊ तमाम लोग उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button