जीवनशैलीस्वास्थ्य

खून की कमी को चंद दिनों में करती है दूर करे तुलसी की पत्तियां, ऐसे करे इस्तेमाल

प्राचीन समय से तुलसी के पौधे को काफी पवित्र माना जाता है। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में काफी महत्त्व भी दिया जाता है। इसीलिए तुलसी के पौधे की पूजा भी की जाती है। पवित्र होने की वजह से ही पुलसी का पौधा लगभग हर घर में आसानी से मिल जाता है। तुलसी के पौधे का इस्तेमाल पूजा के अलावा बहुत से लोग चाय की पत्ती के रूप में भी करते हैं।शरीर में खून की कमी कई रोगों को निमंत्रण देती है। व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबीन की कमी उसके खानपान में बरती लापरवाही के अलावा शरीर में फोलिक एसिड, आयरन और विटामिन-बी12 की कमी होने की वजह से भी होती है।

शरीर में खून की कमी होने पर व्यक्ति हमेशा थका हुआ महसूस करता है जिससे उसकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है। अगर आप सोच रहे हैं कि हम यहां आपको खून बढ़ाने के लिए चुकंदर खाने की सलाह देने वाले हैं तो आप गलत हैं। जी हां ज्यादातर लोग शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ाने के लिए चुकंदर का सेवन करते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि चुकंदर के अलावा एक चीज ऐसी और भी है जो तेजी से आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करती है। आइए जानते हैं आखिर क्या है वो चीज-

ये हरी पत्तियां किसी और चीज की नहीं बल्कि हर हिंदू घर में पूजी जाने वाली तुलसी की हैं। जी हां, बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। तुलसी के पत्तों का रोजाना सेवन करने से व्यक्ति को कई रोगों से छुटकारा मिलता है। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी की 2 से 3 पत्तियां चबाने से काफी फर्क पड़ता है। यदि आप चाय के शौकीन हैं तो भी हीमोग्लोबिन अच्छा करने के लिए तुलसी की पत्तियों को चाय में डालकर पीने से लाभ मिलता है।

खून की कमी दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर उसे शहद के साथ मिलाकर खाने से भी काफी चंद दिनों में ही हीमोग्लोबीन के स्तर में फर्क दिखने लगता है। तुलसी के पत्तों में आयरन के तत्‍व अधिक मात्रा में मौजूद होने से यह खून में हीमोग्लोबीन का निर्माण व लाल रक्तकणों की सक्रियता को बढ़ाता है। आप शायद ही इस बात को जानते होंगे कि तुलसी के पत्तों में चुकंदर से ज्‍यादा लौह तत्‍व मौजूद होता है।

काफी समय से तुलसी को खून की कमी को दूर करने और खून साफ़ करने की समस्या में भी किया जाता है। अगर आपके भी शरीर में खून की कमी है या एनीमिया हो गया है तो तुलसी के इस्तेमाल से इसे समाप्त किया जा सकता है। तुलसी शरीर में खून बढ़ाने में मदद करती है। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं को इससे तमाम फायदे होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अगर तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाए तो महिलाओं में एनीमिया की समस्या नहीं होती। इससे खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और रेड ब्लड सेल्स की संख्या में इजाफा होता है। आपको बता दें कि तुलसी में फॉलेट और आयरन पाया जाता है जो शरीर में खून बढ़ाता है

इसके अलावा तुलसी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। तुलसी में पाये जाने वाला विटामिन, फाइबर, जिंक, फॉस्फॉरस, कॉपर, मैग्नीशियम आदि तत्व शरीर को तमाम बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। ये सभी तत्व शरीर में होने वाली कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तुलसी का रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़नी है। इसलिए आपको हर दिन तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button