व्यापार

घर बनाने का सही समय, Diwali से पहले सरिये के दाम में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली : दीपावली (Diwali) आते ही देश में सरिया (sariya) की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इस समय में देश में निर्माण कार्यों की गति थोड़ी धीमी चल रही है, इस कारण इनके दामों में भी कमी देखी जा रही है। इससे पहले बारिश (Rrain) के कारण भी निर्माण कार्य (Construction work) थमने से निर्माण सामग्रियों की मांग भी घट गई थी।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस समय सरिया सीमेंट के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे व्यक्ति जो अपना सपनों का घर बनाना चाहते हैं और उनके पास बजट काफी कम है और अपना पक्का घर बनाने की सोच रहे हैं तो अब आसानी से अपना घर का निर्माण कार्य शुरू करा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कारीब डेढ़ महीने के बाद सरिया के भाव में गिरावट (fall) दर्ज की गई है। हालांकि बारिश के कारण देश के कई इलाकों में लोग सरिया के दाम गिरने का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। बाजार के जानकारों के अनुसार पिछले दो हफ्तों में बाजार में सरिया की कीमतों में 4500 रुपये प्रति टन तक की गिरावट दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि देश में सरिये के भाव अप्रैल महीने में उच्चतम स्तर पर पहुंए गए थे। हालांकि जून महीने में सरिया और सीमेंट की कीमतों में नरमी आने लगी थी। मॉनसून से ठीक पहले निर्माण समग्रियों की कीमत फिर बढ़ गई थी। अब देश के कई इलाकों में बारिश शुरू हो जाने से सरिया की कीमतें फिर नीचे आ गई है।

Related Articles

Back to top button