उत्तर प्रदेशराज्य

शील्ड एकेडमी के ऋषभ सिंह ने NDA से पास आउट कर बढ़ाया लखनऊ का मान

पासिंग आउट परेड में राज्यपाल जनरल (डॉ) वी.के. सिंह रहे मुख्य अतिथि

पुणे : भारतीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला, पुणे में शुक्रवार को 148वें कोर्स की भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर परेड की सलामी मिज़ोरम के महामहिम राज्यपाल एवं पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल (डॉ) विजय कुमार सिंह ने ली। परेड का आयोजन सशस्त्र बलों की गौरवशाली परंपरा और भावी सैन्य अधिकारियों के समर्पण का प्रतीक बना। इस गौरवशाली समारोह में लखनऊ के शील्ड डिफेंस एकेडमी के छात्र कैडेट ऋषभ सिंह ने सफलतापूर्वक पास आउट कर अपने संस्थान, परिवार और शहर का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि शील्ड डिफेंस एकेडमी के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।

इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनने के लिए शील्ड डिफेंस एकेडमी के संस्थापक एवं निदेशक शिवम् शुक्ला स्वयं पुणे पहुंचे और कैडेट ऋषभ सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा उनके परिजनों को बधाई देकर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं। शिवम् शुक्ला ने कहा, ऋषभ सिंह की यह सफलता न केवल उनके परिश्रम की जीत है, बल्कि यह हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो देश सेवा का सपना देखता है। यह क्षण हम सभी ‘शील्डियन्स’ के लिए अत्यंत गर्व का है। कैडेट ऋषभ सिंह की यह उपलब्धि न केवल लखनऊ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के रक्षा क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की मिसाल पेश करती है।

Related Articles

Back to top button