राज्य

मॉर्निंग वॉक पर निकले RJD नेता को गोली मारी, हालत गंभीर

नई दिल्ली: बिहार के मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर गुरुवार सुबह अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। जानकारी के अनुसार, पंकज यादव जब हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तब अपराधियों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग की। इस हमले में एक गोली उनके सीने पर लगी।

पंकज यादव मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल यादव को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें तुरंत रेफर कर नेशनल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और हमलावरों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button