उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में आज से दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज से दो दिवसीय क्षेत्रीय कौशल विकास कार्यशाला शुरू हो रही है। यह कार्यशाला लखनऊ स्थित होटल सेंट्रम में 16 और 17 फरवरी को आयोजित की जा रही है।

सात राज्यों की टीम होगी शामिल

यह कार्यशाला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसे ग्रामीण विकास मंत्रालय का मार्गदर्शन प्राप्त है।
इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार और झारखंड के अधिकारी भी भाग ले रहे हैं।

कौशल प्रशिक्षण और रोजगार पर बनेगी रणनीति

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम को मजबूत बनाना और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई 2.0) के अगले चरण को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति तैयार करना है।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि बैठक में वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी और प्रशिक्षण से जुड़े लक्ष्य तय किए जाएंगे।

रोजगार और स्वरोजगार पर रहेगा खास फोकस

कार्यशाला में यह भी तय किया जाएगा कि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ने का सबसे प्रभावी मॉडल क्या हो सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण युवाओं को केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि स्थायी रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर भी मिलें।

Related Articles

Back to top button