अन्तर्राष्ट्रीय

Russia-Ukraine War : सेवेरोदेनेत्सक में भीषण युद्ध जारी, रूस पर झूठे प्रचार का आरोप

कीव। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच भीषण युद्ध (Fierce war) जारी है। बृहस्पतिवार को यूक्रेन के सेवेरोदेनेत्सक शहर (Severodnetsk city) में लड़ाई जारी रही। यूक्रेन की पूर्वी लोहांस क्षेत्र (East Lohans Region) के सैन्य प्रशासन प्रमुख सेरही हेयडे ने कहा कि स्थिति लगातार बिगड़ रही है। हम नियंत्रण बनाए रखने के सभी प्रयास कर रहे हैं। हेयडे ने रूस पर आरोप लगाया कि वह सेवेरोदेनेत्सक पर जीत का झूठा प्रचार कर रहा है।

हालांकि स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हुई खतरनाक लड़ाई के बाद पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर सेवेरोदेनेत्सक का अधिकतर हिस्सा रूसी सेना के नियंत्रण में है। शहर लिसिनसांस्क में सीधी लड़ाई नहीं हो रही, लेकिन रूसी सेना ने भारी गोलाबारी की है। सेवेरोदेनेत्सक में लगातार सड़क पर लड़ाई जारी है।

रूस जैसे देश पर बाहर से नियंत्रण असंभव : पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा, रूस जैसे देश पर बाहर से नियंत्रण करना असंभव है। उन्होंने कहा, मॉस्को के पास भारत और चीन ही नहीं, बल्कि लैटिन अमेरिका और अफ्रीका के देशों के साथ भी सहभागिता बनाने का मौका है। उन्होंने युवा आंत्रप्रिन्योर के साथ एक बैठक के दौरान कहा, दुनिया बड़ी और विविधता से भरी है।

तीन को सुनाई मौत की सजा
रूस की अदालत ने ब्रिटेन के दो और मोरक्को के एक नागरिक को मौत की सजा सुनाई है। अदालत के मुताबिक, इन्होंने यूक्रेनी सेना के लिए विदेशी लड़ाकों के रूप में काम किया।

Related Articles

Back to top button