अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

भारत में रूस नहीं होने देगा ईंधन की कोई कमी,राष्ट्रपति पुतिन का PM मोदी से वादा

नई दिल्ली : अमेरिका और पश्चिमी देशों के बढ़ते दबाव के बाद भी भारत ने फिर से जता दिया कि रूस के साथ उसके कारोबारी रिश्तों पर कोई आंच नहीं है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुई टेलीफोन पर बातचीत के बाद दोनों ही नेताओं ने पेट्रो पदार्थ,उर्वरक,कृषि उत्पादों और फार्मा उत्पादों के द्विपक्षीय कारोबार बनाए रखने पर पूरी सहमति जताई। हाल के महीनों में भारत व रूस के द्विपक्षीय कारोबार में वृद्धि को लेकर दोनों नेताओं ने संतोष जताया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ये स्पष्ट किया कि भारत को ईंधन के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

यानी पेट्रोल डीजल का बराबर आपूर्ति जारी रखेगा रुस। प्रधानमंत्री मोदी एवं राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक बाजार में खाद्यान्नों के अलावा ऊर्जा उत्पाद कीमतों में लगातार अस्थिरता बने रहने पर चिंता जताई। यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन के साथ पीएम मोदी की चौथी बातचीत है। बताया जाता है कि पीएम मोदी की दूसरे किसी देश के नेता के साथ संभवत: यह सबसे ज्यादा बार बातचीत कही जा सकती है।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि दिसंबर, 2021 में राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे के समय किए गए फैसलों की समीक्षा की गई। द्विपक्षीय कारोबार पर बातचीत हुई और इसे आगे भी बनाये रखने पर सहमति बनी है।

वैश्विक मुद्दों खास तौर पर ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत हुई। यूक्रेन के मौजूदा हालात के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति का समर्थक रहा है। रूस की ओर से जारी बयान में कहा है कि जर्मनी में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बनी सहमति के आधार पर दोनों देश के नेताओं की बीच बातचीत हुई है।

दोनों नेताओं ने हाल के महीनों में द्विपक्षीय कारोबार में अच्छी वृद्धि पर संतोष जताया। पीएम मोदी के अनुरोध पर राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी सेना के अभियान के बारे में जानकारी दी। पुतिन ने कीव सरकार के रवैये को भड़काने वाला और खतरनाक बताया है। पुतिन ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो संकट को और बढ़ा रहे हैं।

उधर, कारोबार क्षेत्र से जानकारी आ रही हैं उससे साफ है कि फरवरी, 2022 के बाद से भारत ने रूस से बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम उत्पादों खरीद की है। जून, 2022 में रूस भारत के लिए सबसे बड़े क्रूड आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है।

Related Articles

Back to top button