रूसी राष्ट्रपति पुतिन होते जा रहे खतरनाक, हाइपरसोनिक मिसाइलों के उत्पादन दी हरी झंडी

मॉस्को: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुने गए तो लगा कि शायद अब रूस और यूक्रेन युद्ध में स्थिरिता आएगी। फिलहाल स्थितियां तो ऐसी नहीं दिख रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और खतरनाक होते जा रहे हैं।
वर्तमान स्थितियों को देखकर रूस और यूक्रेन युद्ध अब नया मोड़ लेते दिख रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन खिलाफ युद्ध में उपयोग के लिए हाइपरसोनिक मिसाइलों के बड़े पैमाने पर उत्पादन का आदेश दिया है। यूक्रेन पर मिसाइल दागने के एक दिन बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार को बयान आया। उन्होंने कहा कि मॉस्को युद्ध की स्थिति में हाइपरसोनिक ओरेशनिक बैलिस्टिक मिसाइल के और अधिक परीक्षण करेगा।
राष्ट्रपति पुतिन ने सैन्य प्रमुखों के साथ एक टेलीविजन बैठक में कहा कि रूस पर सुरक्षा खतरों की स्थिति और प्रकृति के आधार पर, हम युद्ध स्थितियों समेत हाइपरसोनिक मिसाइलों के परीक्षणों को जारी रखेंगे। क्रेमलिन के मुखिया ने ऐसी मिसाइल के परीक्षण को हरी झंडी है जिसमें मिसाइल 10 मैक की गति से उड़ती है। यानी की ध्वनि की गति से 10 गुना ज्यादा तेज। इसी तरह की मिसाइल के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए कहा है। उन्होंने कहा रूस इसी तरह की उन्नत प्रणाली विकसित कर रहा है। हमें बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने की जरूरत है।
इसके तहत यूक्रेन की संसद ने शुक्रवार को अपना सत्र रद कर दिया। यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूस की ओर से 114 ड्रोन से हमला किया गया। इनमें से 64 को मार गिराया गया। जबकि रूस ने बताया कि यूक्रेन ने 46 रूसी नागरिकों को सौंप दिए। इन लोगों को बीते अगस्त महीने में यूक्रेनी सेना द्वारा रूस के कुर्स्क क्षेत्र के एक हिस्से पर कब्जा करने के बाद अपने साथ ले जाया गया था।
रूस ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर हमले में इस्तेमाल की गई नई हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल पश्चिम के लिए चेतावनी थी। अगर वे यूक्रेन के समर्थन में किसी तरह की लापरवाह कार्रवाई करते हैं तो मास्को उन्हें करारा जवाब देगा। एक दिन पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि रूस ने यूक्रेनी शहर निप्रो पर गुरुवार को लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) दागी।
इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर हमले में एक नई मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBAM) का परीक्षण किया। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि मुख्य बात ये है कि पश्चिमी देशों को यूक्रेन को मिसाइल आपूर्ति करने और रूसी क्षेत्र में हमलों में शामिल होने पर रूस की प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। रूस अपनी क्षमताओं को साफ तौर पर दिखा चुका है।