टॉप न्यूज़मनोरंजन

सलमान चल रहे थे इस अभिनेत्री से नाराज लेकिन रिसेप्शन में पहुंचे

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने मुंबई को ताज लैंड्स एंड होटल में तीसरी बार अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गजों ने शिरकत की। इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के आने की हुई क्योंकि प्रियंका के फिल्म ”भारत” को छोड़ने के बाद से सलमान उनसे नाराज चल रहे थे। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ था और निक जोनस सूट-बूट में काफी स्मार्ट लग रहे थे। रेखा हर बार की तरह अपनी कांजीवरम साड़ी लुक में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी।

इसके अलावा, कंगना राणावत अपनी बहन और मां के साथ पहुंचीं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने काले रंग के आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। इसके अलावा एआर रहमान, कैटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, करण जौहर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी, समीरा रेड्डी, गीता बसरा, राजकुमार राव, पत्रलेखा, जायरा वसीम, डेविड धवन, पूजा हेगड़े, रवीना टंडन, विवेक ओबेरॉय और तमन्ना भाटिया ने भी पार्टी में शिरकत की।

विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पार्टी में पहुंची। बैडमिटन स्टार सायना नेहवाल, काजोल, आशा भोंसले, मुकेश भट्ट और राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी पार्टी में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि निक और प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल थे।

Related Articles

Back to top button