उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यवाराणसी

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल किया प्रदर्शन, गिरफ्तार

वाराणसी : केन्द्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलन रत किसानों के समर्थन में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पदयात्रा प्रदर्शन किया।

पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित के नेतृत्व में भैसासुर घाट पर जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हल्लाबोल अंदाज में मछोदरी पार्क तक पदयात्रा निकाली।

यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री योगी के शासन में फर्जी नियुक्तियों पर लगा विराम : रवि किशन – Dastak Times 

कृषि कानूनों के खिलाफ तख्तियां लहराते नारेबाजी (पदयात्रा) करते कार्यकर्ताओं को देख पुलिस बल ने उन्हें रोका तो कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों से नोंकझोंक, धक्का-मुक्की करते बीच सड़क धरने पर बैठ गये। यह देख पुलिस ने 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, किशन दीक्षित, पूजा यादव, ईशान श्रीवास्तव, शानू सिन्हा आदि रहे।

Parthiv Patel ने किया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान, लिखी भावुक पोस्ट

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button