गैजेट्सटेक्नोलॉजी

नए कलर वेरिएंट में इंट्रोड्यूस हुआ Samsung Galaxy S24 Ultra, मिलेगा 200MP कैमरा और 5000mAh की बैटरीपैक

गैजेट डेस्क: Galaxy अपने ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी सामने लेकर आई है। कंपनी ने Galaxy S24 Ultra को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। इसे नया टाइटैनियम यलो कलर दिया गया है। इसी के साथ अब ये स्मार्टफोन 7 कलर ऑप्शन- टाइटैनियम ग्रे, टाइटैनियम ब्लैक, टाइटैनियम वायलेट, टाइटैनियम ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज में अवेलेबल होगा। डिटेल में जानते हैं इस फोन के बारे में-

Samsung Galaxy S24 Ultra येलो कलर के साथ 3 कॉन्फिग्रेशन में अवेलेबल होगा। इस फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,39,999 रुपये है। टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 1TB स्टोरेज 1,59,999 रुपये में आता है। इस फोन को आप Flipkart और सैमसंग की आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स-

Samsung Galaxy S24 Ultra में 6.8-inch का Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया है।
इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
फोन 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है।
यह डिवाइस Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर काम करता है।
इसमें आपको हैंडसेट क्वाड कैमरा सेटअप के साथ 200MP का मेन लेंस दिया है।
पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी है, जो 45W की चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Related Articles

Back to top button