सनातन धर्म और हमारी संस्कृति विश्व की धरोहर : जयवीर सिंह
रामोत्सव कार्यक्रम में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने कहा
लखनऊ : राम बहादुर सिंह भदौरिया ट्रस्ट के तत्वाधान में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से श्री रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कृषि भवन सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जयवीर सिंह संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं योगेंद्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री, रामकेश निषाद जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने अपने संबोधन में श्री रामोत्सव कार्यक्रम की बात करते हुए कहा की सनातन धर्म और हमारी संस्कृति विश्व की धरोहर है देश ही नहीं दुनिया भी हमारी संस्कृति की कायल है।
योगेंद्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री ने विकलांगजनों के लिए अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार दोनों ही विकलांगजनों के हित लिए प्रतिबद्ध है। श्री रामोत्सव मंचन अमित दीक्षित की टीम द्वारा किया गया। प्रेक्षाग्रह में ताली की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, इस अवसर पर पत्रकारों एवं दिव्यांगों को अंगवस्त्र पहनकर सम्मानित भी किया गया। ट्रस्ट के मुखिया रामकृपाल सिंह भदौरिया के जन्मदिन पर जयवीर सिंह मंत्री ने केक काटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 500 दिव्यांगजनों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव शंकर त्रिपाठी आईसना के अध्यक्ष, आरती त्रिपाठी प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया की सदस्य, अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी, महामंडलेश्वर अरुणा, मनोज रघुवंशी, अजय अग्रवाल, भाजपा कार्यालय के प्रभारी भारत दीक्षित, लक्ष्मण सिंह, विमलेंद्र तोमर, मानवेंद्र प्रताप सिंह, अनुज भदौरिया, मनु भदौरिया, हृदय राम, बृजेश सिंह मौर्य, बृजेश सिंह, कृष्ण महाराज, सलमान हैदर रिजवी, सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल सिंह, संतोष राय, सैय्यद अफजल, ब्रह्माकुमारी ओम शक्ति की तीनों बहनें, योगेश कुमार, शिल्पी श्रीवास्तव, करुणानिधि पांडे, अरुण पुरुषोत्तम पुरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।