उत्तर प्रदेशफीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

लखनऊ। पूर्व भारतीय जनता पार्टी सांसद सावित्री बाई फुले कांग्रेस पार्टी से आज इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आवाज पार्टी में नहीं सुनी जा रही थी। इसी वजह से मैंने इस्तीफा दिया है। पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि अब वे अपनी खुद की पार्टी बनाएंगी। नई पार्टी का एलान वह लखनऊ में 19 जनवरी को कर सकती हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1210093753932795904?s=20

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर लगाया गंभीर आरोप

पूर्व भारतीय जनता पार्टी सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर आरोप लगाया कि उनसे जब हमने संविधान लागू करवाने व ईवीएम के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की तो प्रियंका गांधी ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

ये भी पढ़ें:-ये क्या कह दिया मुख्यमंत्री कमलनाथ ने – Dastak Times 

सावित्री बाई फुले बहराइच से जीतकर संसद पहुंची

ज्ञात हो कि साल 2014 में सावित्री बाई फुले भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बहराइच से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। लेकिन पार्टी से किसी मुद्दे पर विवाद होने के चलते उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इसी साल 2019 में दो मार्च को सावित्री फुले ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था।

दरअसल, सावित्री बाई फुले का कहना था कि बीजेपी के चार सालों में बहुजन समाज का कोई भला नहीं हुआ है। जब तक भारत का संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होगा, तब तक बहुजन समाज का उत्थान नहीं हो पाएगा।’ इन्हीं मांगों के चलते सावित्री बाई ने दिसंबर 2018 में बीजेपी छोड़ दी थी।

Related Articles

Back to top button